
क्या यह ट्रंप की हार है?
मीडिया में यह चर्चा तेज है कि जिस राष्ट्रपति ने “ईरान को नक्शे से मिटा देने” की बात कही थी, वह अब 5 दिन की मोहलत मांग रहे हैं।
- विपक्ष का हमला: आलोचकों का कहना है कि ट्रंप की ‘मैक्सिमम प्रेशर’ नीति काम नहीं कर रही है और ईरान ने उनकी डेडलाइन को ठेंगे पर रख दिया है।
- रणनीतिक बदलाव: वहीं ट्रंप समर्थकों का मानना है कि यह कोई हार नहीं, बल्कि एक कूटनीतिक चाल है ताकि ईरान को बिना युद्ध के परमाणु कार्यक्रम छोड़ने पर मजबूर किया जा सके।
“हमने हमले टाल दिए हैं क्योंकि बातचीत सही दिशा में जा रही है। अगर वे समझौता करते हैं, तो यह ईरान के लिए एक बेहतरीन शुरुआत होगी।” – डोनाल्ड ट्रंप (ट्रुथ सोशल पर)